
रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही भारतीय रेलवे में NTPC पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी करेगी। भारतीय रेलवे इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा विभिन्न गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (NTPC) के पदों को भरेंगे जिसमें जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड, सहायक स्टेशन मास्टर और कई अन्य पद शामिल हैं।
1 लाख से ज्यादा की होगी भर्तियां
हालांकि RRB इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कितने पदों की भर्ती करेगी यह निश्चित नहीं किया है। रिक्तियों की सही संख्या रेलवे बोर्ड के तरफ से आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन सूत्रों की माने तो इस बार RRB, NTPC के पदों के लिए 1 लाख से ज्यादा की बहाली निकलने वाली है। आपको बता दें कि RRB परीक्षा कैलेंडर के अनुसार रेलवे भर्ती की आधिकारिक सूचना जुलाई से सितंबर के बीच जारी होने की उम्मीद है।
RRB NTPC भर्ती परीक्षा–2024 के लिए पात्रता मानदंड
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड इन पदों के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक विशेष पात्रता मानदंड तैयार किया है, जिसे हर अभ्यर्थी को पूरा करना होता है। जो भी उम्मीदवार RRB के पात्रता का पूरा नहीं करता है वह इस पद के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते हैं।
RRB अपने पात्रता मानदंड में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि के बारे में विस्तार से विवरण प्रदान करता है।
शैक्षणिक योग्यता
RRB NTPC के पदों की भर्ती के लिए सबसे जरूरी है शैक्षणिक योग्यता। RRB NTPC अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों को भरती है।
• इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होनी चाहिए। वैसे अभ्यर्थी जो सिर्फ 12वीं उत्तीर्ण है, वह जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पदों के लिए योग्य होंगे।
• अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वैसे अभ्यर्थी जिसके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है वह स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे पदों के लिए योग्य होंगे।
• कुछ पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी में टाइपिंग की दक्षता आवश्यक है। जैसे – वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट और कनिष्क लेखा सहायक सह टाइपिस्ट।
आयु सीमा (Age Limit)
RRB NTPC पदों के लिए RRB ने एक निश्चित आयु सीमा निर्धारित किया है। RRB के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। यानी वैसे छात्र जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो वहीं इसके लिए योग्य होंगे। वही अधिकतम आयु की बात करें तो विभिन्न पदों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा निर्धारित किया है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु 30, 33 या 40 वर्ष तक भी हो सकती है।
चयन प्रक्रिया
NTPC पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार को RRB द्वारा NTPC पदों के चयन प्रक्रिया को भली भांति समझना बहुत जरूरी है। RRB इन पदों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से 5 चरण को शामिल किया है जो निम्न है–
(1) कंप्यूटर आधारित टेस्ट–1 (CBT–1) – यह भर्ती का पहला चरण होता है। यह एक प्रकार का वस्तुनिष्ठ परीक्षा होता है जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित और तर्क कौशल जैसे विषय शामिल होते हैं। इसे प्रारंभिक परीक्षा माना जाता है।
(2) कंप्यूटर आधारित टेस्ट–2(CBT–2) – यह भी CBT–1 की तरह ही वस्तुनिष्ठ परीक्षा होता है, लेकिन इसे विशेष रूप से तैयार किया जाता है। इस विशिष्ट नौकरी की भूमिका के अनुरूप तैयार किया गया एक अधिक उन्नत परीक्षण माना जाता है जो तकनीकी और व्यावसायिक ज्ञान का आकलन करता है। हालांकि इस परीक्षा में भी वही सब विषय शामिल रहता है, सिर्फ प्रश्नों की संख्या अधिक होती है। इसे मुख्य परीक्षा के रूप में देखा जाता है।
(3) कौशल प्रशिक्षण/योग्यता परीक्षण – NTPC के कुछ पदों में अभ्यर्थी को विशेष कौशल प्रशिक्षण देना होता है।जैसे लिपिक पदों के लिए टाइपिंग परीक्षण और सहायक स्टेशन मास्टर और यातायात सहायक पदों के लिए साइकोमेट्रिक परीक्षण।
(4) दस्तावेज सत्यापन – जब कोई उम्मीदवार उपरोक्त तीनों चरणों को पास कर लेता है तब उन्हें RRB के समक्ष दस्तावेजों का सत्यापन करना होता है। सत्यापन के लिए अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज RRB के समक्ष प्रस्तुत करते हैं।
(5) चिकित्सा परीक्षण – कुछ पदों के लिए RRB यह सुनिश्चित करता है कि अभ्यर्थी चिकित्सीय रूप से योग्य है या नहीं।
आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को अगले चरण की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक चरण को पास करना होगा। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन CBT–, आगामी परीक्षणों में उनका प्रदर्शन तथा चिकित्सीय मानकों के आधार पर किया जाएगा।