
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकों का खाता खुल गया। भारत ने कांस्य पदक के साथ अपना खाता खोला। भारत के झोले में यह पदक भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दिया। मनु भाकर ने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक जीता है। इस जीत के साथ ही भारत पेरिस ओलंपिक–2024 में अपना खाता खोलने में सफल रहे। भारत के खाते में कांस्य पदक डालने के साथ ही मनु भाकर ने एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए। इस अंक के साथ ही वह इस खेल में तीसरे स्थान पाकर भारत के लिए कांस्य पदक लाए। आपको बता दें कि फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने 243.2 अंक लाकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। वहीं एक और कोरियाई खिलाड़ी किम ये जी ने 241.3 अंक लाकर सिल्वर मेडल जीता।
किस देश ने कितने पदक जीते

पेरिस ओलंपिक–2024 के पदक तालिका की बात करें तो 3 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल के साथ कुल 5 पदक पाकर ऑस्ट्रेलिया अभी शीर्ष स्थान पर बना है। वही चीन इस तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन अपने नाम 3 गोल्ड मेडल कर पाए हैं। चीन 3 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ कुल 4 पदक हासिल किए हैं। वहीं दक्षिण कोरिया इस तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण कोरिया 2 स्वर्ण 2 सिल्वर तथा 1 कांस्य पदक के साथ कुल 5 पदक हासिल किया। दक्षिण कोरिया इस ओलंपिक में 5 पदक जीत चुके हैं, लेकिन सिर्फ 2 ही स्वर्ण पदक जीत पाए इसलिए वह तीसरे स्थान पर चले गए। आपको बता दें कि पदक तालिका में स्थान स्वर्ण पदक (गोल्ड) के आधार पर ही तय किए जाते हैं इसलिए चीन 4 पदक पाकर भी दूसरे स्थान पर है क्योंकि उन्होंने 3 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
यदि भारत की बात करें तो पेरिस ओलंपिक–2024 की तालिका में इसका स्थान 18 वां है। यानी खबर लिखे जाने तक पदक तालिका में भारत 18 वें स्थान पर है। भारत के खाते में अभी तक मात्र एक पदक आया है, जो भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक के रूप में दिलाई है।
भारत को अभी गोल्ड का इंतजार है
पेरिस ओलंपिक–2024 में भारत को अभी तक गोल्ड मेडल का इंतजार है। अभी तक भारत के खाते में ना तो कोई गोल्ड मेडल और ना ही कोई सिल्वर मेडल आया है। हालांकि अभी खेल खत्म नहीं हुआ है। आशा है कि आने वाले गेम में भारत अपने खाते में गोल्ड मेडल कर पाएंगे।
जहां तक बात है गोल्ड मेडल लाने वाले देशों के बारे में तो अभी तक ऑस्ट्रेलिया–3, चीन–3, दक्षिण कोरिया–2, अमेरिका–1, फ्रांस–1, बेल्जियम–1, जापान–1, कज़ाख़िस्तान–1, जर्मनी–1 और हांगकांग–1 जैसे देशों ने अपने खाते में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
हालांकि गोल्ड मेडल का इंतजार सिर्फ भारत को ही नहीं है। भारत के अलावा इटली, ब्रिटेन, कनाडा, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों को भी गोल्ड का इंतजार है। अब देखना यह है कि इन देशों में सबसे पहले कौन अपने नाम में गोल्ड मेडल हासिल कर पाते हैं।
इससे पहले का न्यूज जानने के लिए नीचे के हेडलाईन पर क्लिक करें : –